पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • खेत में बिछे बिजली तार के संपर्क में आकर किसान व पशुओं की मौत

खेत में बिछे बिजली तार के संपर्क में आकर किसान व पशुओं की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत मंडाछ गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आकर किसान और दो पशुओं की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मक्के खेत के चारो ओर नंगा बिजली तार बिछाया गया था। जिससे हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। अवैध तरीके से खेत के चोरों ओर करंट का तार बिछाया गया था। मृतक गोनाई बिगहा गांव निवासी 50 वर्षीय रामबाबू यादव हैं। पशुपालक खंधा में भैंसों को चरा रहे थे। उसी दौरान भैंस मक्के के खेत की ओर जाने लगी। पशुपालक भैंसों को रोकने के लिए दौड़े। उनकी नजर तार नहीं गई और वह करंट की चपेट में आ गए। पशुपालक के साथ दो भैंस भी करंट से झुलसकर मर गई। कृषक ने खेत में पशुओं की इंट्री रोकने के इरादे से चारो ओर करंट का तार बिछाया था। घटना की सूचना पाकर सीओ नवलकांत थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार मौके पर पहुंचे। तत्काल पीड़ित परिवार को 20 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। सीओ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर चार लाख का मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। खेत के चारो ओर अवैध तरीके से नंगा विद्युत प्रवाहित तार बिछाने वाले कृषक फरकू सरैया निवासी जलंधर गोप और उसके पुत्र को मौत का दोषी बताते हुए मृतक के भाई रामउचित यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रोते-बिलखते मृतक के परिजन।

पालनहार की मौत से परिजन बेहाल

पशुपालक की मौत के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन शव से लिपटकर चीत्कार लगा रहे थे। गांव में रोने-बिलखने की आवाज गूंज रही थी। मृतक पशुपालन का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। किसान के साथ दो पशुओं की मौत से परिवार के आमदनी का साधन भी चला गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटे थे।

खबरें और भी हैं...