लाश जलाने जा रहे लोगों के साथ मारपीट , 6 घायल
हुड़राई गांव में दो गुटों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज अकबरपुर अस्पताल में कराया जा रहा है । बताया जाता है कि हुड़राई निवासी राजकुमार यादव अपने मृत भाभी का दाह संस्कार करने के लिए अपने परिजनों के साथ श्मशान घाट जा रहे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने हमला बोल दिया । राजकुमार यादव ने बताया कि रास्ते में पुर्व मुखिया और प्राथमिक विद्यालय बघना के प्रधानाध्यापक विरेन्द्र कुमार , नरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, जीतेन्द्र कुमार ,राधा रमण प्रसाद, कृष्णा प्रसाद ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हमलोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है।