पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हाइवा ने टेम्पो मे मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

हाइवा ने टेम्पो मे मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकबरपुर | बरेव गोविन्दपुर पथ पर गुरुवार की देर शाम हाईवा और टेम्पो की सीधी टक्कर मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि एक टेम्पो ककोलत पर कुछ लोग स्नान कर अपने घर जसौली जा रहे थे कि रास्ते मे बरेव नेमदारगंज पथ पर बरेव के समीप हाईवा ने टेम्पो में टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार जसौली के 35 वर्षीय विरेन्द्र सिह की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को निजी क्लिनिक मे भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...