अकबरपुर | अकबरपुर बाजार स्थित संगत के प्रांगण मे सोमवार को बजरंग दल प्रखंड इकाई अकबरपुर की एक जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप जितू की अध्यक्षता मे की गई। बैठक मे संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने पर बल दिया गया। इस दौरान लोगों ने अपने - अपने विचार रखे। वही सर्वसम्मति से शशिभूषण कुमार उर्फ संटू को नगर संयोजक बनाया गया। बैठक मे जिला संयोजक द्वारा प्रतापपुर के प्रत्येक वार्ड मे बजरंग दल की इकाई को गठित करने को कहा गया। बैठक मे मौजूद बजरंग दल के कार्यकताओं और भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड संयोजक कुंदन पांडेय, सह संयोजक कुशल कुमार, सुरक्षा प्रमुख कारु पांडेय, गौ रक्षा प्रमुख विवेक राज, शिवबालक कुमार, सूरज, शालू, शत्रुघ्न, राजेश, राहुल समेत बड़ी संख्या मे संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे।