विधायक गुंजल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मेघवाल समाज ने दिया ज्ञापन
अकलेरा| जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कोटा के विधायकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल द्वारा रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल से अपशब्द कहने के विरोध में मेघवाल समाज विकास समिति अकलेरा एवं मेघवाल समाज नवयुवक मंडल अकलेरा द्वारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। अनुसूचित जाति की महिला विधायक चन्द्रकांता मेघवाल का अपमान करने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई करे। ज्ञापन देने वालों में गोपाल लाल मेघवाल, प्रदेश सचिव, राजेंद्र मेघवाल मेघसेना अध्यक्ष, घनश्याम मेघवाल कर्मचारी संघ, उमेश मेघवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष सहित नरेन्द्र कुमार, उदय मेघवाल, दिनेश कुमार, नवन किशोर, विजेंद्रपाल, नाथूलाल बबलू, रुपचंद, महावीर, सूरज, गोलू मौजूद रहे।