डेहरी-राजपुर पथ पर संस्कृत विद्यालय के पास सड़क पर नाली का पानी बहने को लेकर ग्रामीणों ने पथ को जाम कर दिया। पथ को जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजारवासियों ने नाली का पानी सड़क पर बहने और सड़क में बने गड्ढे की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी से कई बार की, लेकिन प्रशासन ने बाजारवासियों के आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। उस पथ से रोजना दर्जनों पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, लेकिन किसी का नजर उस पथ पर नहीं पड़ती थी।
सड़क जाम करते आक्रोशित लोग।
सिटी रिपोर्टर | अकोढ़ीगोला
डेहरी-राजपुर पथ पर संस्कृत विद्यालय के पास सड़क पर नाली का पानी बहने को लेकर ग्रामीणों ने पथ को जाम कर दिया। पथ को जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजारवासियों ने नाली का पानी सड़क पर बहने और सड़क में बने गड्ढे की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी से कई बार की, लेकिन प्रशासन ने बाजारवासियों के आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। उस पथ से रोजना दर्जनों पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, लेकिन किसी का नजर उस पथ पर नहीं पड़ती थी।
हाेर्डिंग व बांस लगाकर किया गया जाम
बाजारवासियो ने मजबूर होकर डेहरी-राजपुर पथ पर हाेर्डिंग व बांस लगाकर जाम कर दिया। बाजारवासियों द्वारा करीब ढाई घंटे सड़क को जाम करने से स्कूली बच्चे सहित राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जाम की खबर सुनकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार, अंचलाधिकारी विकास कुमार व एसआई शत्रुघ्न सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर बाजारवासियों को समझाने की कोशिश की।