सलसलाई | काकड़ खेड़ा स्थित बालाजी हनुमान मंदिर के धाम पर बाल हनुमान सुंदरकांड मंडली द्वारा सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडार हुआ। बजरंग बली को भोग लगाने के बाद ग्रामीणों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में सलसलाई, मुंडलाय, इचवाड़ा, अकोदिया, बुडलाय, खरसौदा, मदाना आदि ग्रामीण क्षेत्र से लोग शामिल हुए। भंडारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह महेंद्र धनगर, सलसलाई थाना प्रभारी आरसी सोलंकी, दिनेश नागर, महाराणा प्रताप युवा संगठन जिला अध्यक्ष प्रकाश मेवाड़ा, मंडल मंत्री लखन आचार्य, जोरावर पटवारी, पत्रकार किशोर राजगुरु आदि उपस्थित थे।