सलसलाई | नगर के दो आस्था के केंद्रों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें अकोदिया रोड स्थित राड़ी में पीर बाबा के दरबार में पूर्व प्रचारक धीरज सिंह मेवाड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत मेवाड़ा द्वारा भंडारे संपन्न कराया। दोपहर में भोजन प्रसादी का महाभोग लगाकर वितरण किया। इधर बाबा देवनारायण के दरबार में भी युवा नेता अरुण मेवाड़ा ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें नगर सहित आसपास के खरसौदा, बुड़लाय, मदाना सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।