पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फसल काटने के विवाद में हुई मारपीट में 3 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्का फसल की कटनी कराने के विवाद में हुई मारपीट में एक किसान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर खुरहान निवासी किसान शत्रुमर्दन सिंह ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसानों ने फसल भी लूट लेने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि 19 मई को टपुआ टोला में अपनी खेत से वे मकई कटवा रहे थे। इसी दौरान टपुआ टोला निवासी मनोज मंडल, साजन मंडल, प्रेमलाल मंडल, बुधन मंडल, कैलाश मंडल, संतलाल मंडल, सुनील मंडल, अनिल मंडल एवं सभी की प|ी एकजुट होकर कुदाल, खंती सहित लाठी के साथ आए और हवाई फायर कर उन्हें खेत से बाहर चले जाने को कहा।

खबरें और भी हैं...