पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तटबंध पर सुरक्षात्मक कार्य करें: डीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम नवदीप शुक्ला ने प्रखंड क्षेत्र के कोसी नदी से सटे रतवारा, सुखार घाट, गंगापुर, सोनामुखी सहित अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साथ चल रहे पदाधिकारियों से हर हाल में समय रहते बाढ़ प्रभावित गांवों की सड़क का मरम्मत करने के साथ-साथ कोसी नदी एवं सहायक नदी के तटबंध पर सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान खापुर पंचायत के पचवीरा बासा एवं गंगापुर पंचायत के लोगों ने डीएम से शिकायत की कि अब तक गांव में सड़क नहीं बनी है। इस पर डीएम ने पदाधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाने को कहा। सोनामुखी कचहरी पर मुखिया प्रतिनिधि बमबम भगत ने डीएम का स्वागत किया। मौके पर उदाकिशुनगंज के एसडीएम एसजेड हसन, कार्यपालक अभियंता रमेश साह, सीओ विकास सिंह, बीडीओ मिनहाज अहमद, रतवारा ओपीध्यक्ष रणवीर राउत, मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना, हेमू कुमार, राजेश्वर राय व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...