पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समर इंटर्नशिप कोर्स के तहत 300 छात्र पंजीकृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएन मंडल विवि अंतर्गत यूवीके कॉलेज कड़ामा आलमनगर में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कोर्स के तहत 15 मई तक 300 छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराया गया। इस योजना की सफलता को लेकर कॉलेज परिसर में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य डॉ. माधवेंद्र झा ने कहा कि विवि अनुदान आयोग व बीएनएमयू राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश पर यूवीके कॉलेज कड़ामा स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कोर्स के सफल आयोजन के लिए तैयार है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो प्रेमनाथ आचार्य ने कुलपति व प्रतिकुलपति के निर्देश पर स्कीम के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। मौके पर प्रो. चंद्रशेखर, आचार्य प्रकाश मिश्रा, प्रो प्रेमनाथ आचार्य, कुमारी शालिनी, कुमारी प्रियंका, दीपा कुमारी, काजल कुमारी, चंचल कुमारी, आरती कुमारी, अमृता कुमारी मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...