पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • एमडीएम में मनमानी बर्दाश्त नहीं, अनियमितता पर होगी कार्रवाई

एमडीएम में मनमानी बर्दाश्त नहीं, अनियमितता पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलमनगर | एमडीएम के डीपीओ केएन सादा बुधवार को प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई विद्यालयों में अनियमितता पाई गई। वहीं कई विद्यालयों में गैस उपलब्ध होने के बावजूद चूल्हे पर खाना बनाने को डीपीएम ने गंभीरता से लेते हुए एमएम को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही हर हाल में गैस पर ही मध्याह्न भोजन बनाने का निर्देश दिया। वहीं स्थानीय गैस एजेंसियों को विद्यालय से गैस की मांग पर अविलंब गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय पोरा टोला में एमडीएम पंजी का संधारण मई महीने से नहीं हो पाया था। वहीं छात्र उपस्थिति पंजी में छात्रों की उपस्थिति नहीं बनाई गई थी। विद्यालय में 159 नामांकित छात्रों में से भौतिक उपस्थिति 32 पाई गई। जो पिछले दिनों दी गई रिपोर्ट से काफी भिन्न था। इस दौरान उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय लदमा, प्राथमिक विद्यालय चूहा बासा, प्राथमिक विद्यालय नव टोलिया, मध्य विद्यालय रतवारा का जांच किया गया है। जांचोपरांत जिस विद्यालय में अनियमितता पाई गई है, वहां कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...