आलमनगर | प्रखंड क्षेत्र में 7 दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बाबत बिजली विभाग के जेई मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि सोनबरसा पावर ग्रिड में 10 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की वजह से 1 सप्ताह प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए लोड सेटिंग के हिसाब से दो-दो घंटे पर बिजली सप्लाई दी जाएगी। सामान्य स्थिति होने में 1 सप्ताह लग जाएगा। गुरुवार से ही कार्य आरंभ हो गया है। गुरुवार को बिजली दिन में पूर्णता बाधित रही। परंतु शुक्रवार से सभी फीडरों में दो 2 घंटे के अंतराल पर बिजली सप्लाई की जाएगी