प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी स्थित सभागार में बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति मधेपुरा के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रधानाध्यापक, रसोइया, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव-अध्यक्ष को क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण दिया गया। इस बाबत मध्याह्न भोजन प्रभारी त्रिपुरारी रजक ने बताया कि आलमनगर पूर्वी, आलमनगर दक्षिणी, आलमनगर उत्तरी, बसनवारा, गंगापुर और इटहरी पंचायत के लगभग 55 प्रधानाध्यापक को पहले शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक रघुनंदन शर्मा के द्वारा स्कूल में स्वच्छता, व्यवस्था में पारदर्शिता, सुरक्षा, भोजन की मात्रा, समय की बाध्यता आदि मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं उपस्थित प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए प्रभारी श्री रजक ने कहा की किसी भी हालत में विद्यालय में मेन्यू के अनुसार ही भोजन चलाएं। माैके पर शिक्षक कुंदन कुमार सिंह, प्रभाष कुमार यादव आिद मौजूद थे।