पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • छेड़खानी का विरोध करने पर रसोइया से दुर्व्यवहार

छेड़खानी का विरोध करने पर रसोइया से दुर्व्यवहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष पर रसोईया एवं प्रभारी एचएम से दुर्व्यवहार करने, क्लास में छात्राओं का फोटो खींचने और अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर एचएम राजेश भारती ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित एचएम राजेश भारती का कहना है कि 15 मई को वह अवकाश पर थे। इस कारण वरीय शिक्षक शंकर कुमार पासवान प्रभार में थे। अवकाश से लौटे से वरीय शिक्षक और रसोइया रेखा देवी ने घटना की जानकारी दी। उनलोगों ने कहा कि आलमनगर पूर्वी पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सदस्य अमर साह 5 अज्ञात के साथ स्कूल पहुंचे और मोबाइल से फोटो खींचकर छात्राओं से अश्लील हरकत करने लगा। छात्राओं ने इसकी शिकायत की तो वरीय शिक्षक से भी अध्यक्ष उलझ गए और सरकारी दस्तावेज की मांग करने लगे। नहीं देने पर रसोइया रेखा देवी से दुर्व्यवहार किया। थानाध्य क्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, विशिस अध्यक्ष ने आरोपों को गलत ठहराया।

खबरें और भी हैं...