पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • ओडीएफ घोषित करने को लेकर एसडीएम ने नोडल पदाधिकारी के साथ की बैठक

ओडीएफ घोषित करने को लेकर एसडीएम ने नोडल पदाधिकारी के साथ की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत प्रखंड के आलमनगर दक्षिणी खुरहान पंचायत को पूर्णता खुले में शौच मुक्त करने के लिए शनिवार को प्रखंड सभागार में एसडीएम जेड हसन की अध्यक्षता में जिला से चयनित सभी नोडल पदाधिकारी एवं वार्ड स्तरीय नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए कहा एसडीएम ने कहा कि हर हाल में मई माह के अंत तक आलमनगर दक्षिणी पंचायत और ग्राम पंचायत पूर्णता शौच मुक्त हो जाए। इसके लिए जो दायित्व मिला है उसके प्रति सजग रहे। उन्होंने कहा की जो कर्मी अपने दायित्व के निर्वाह में शिथिलता बरतने का काम करेंगे उन के ऊपर कार्यवाही हेतु वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा। एसडीएम ने सभी को ओडीएफ के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर सीओ विकास सिंह, बीडीओ मोहम्मद मिनहाज अहमद, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार, आलमनगर दक्षिणी पंचायत के मुखिया चौधरी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...