पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • पीडीएस दुकानों पर लाभार्थियों के लिए अब बढ़ेगी सुविधा

पीडीएस दुकानों पर लाभार्थियों के लिए अब बढ़ेगी सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू मलिक ने कहा कि पीडीएस दुकानों में लाभार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि विकास मित्र एवं आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा लाभार्थी को भेजे गए नोटिस पर तत्काल लाभार्थियों का खाद्यान्न बंद नहीं करना है।

प्रखंड में 13650 लाभुकों को दिया गैस कनेक्शन

बैठक में ओम साईं ग्रामीण गैस वितरक के प्रबंधक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक उज्ज्वला योजना के तहत पूरे प्रखंड में 13650 लाभुकों को गैस कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए प्रत्येक पंचायत में उज्ज्वला दिवस योजना के तहत बैठक की जाएगी। बैठक के दौरान विनोद जायसवाल, चंदन चौधरी, नारायण प्रसाद सिंह, अंजना देवी, प्रभा कांत सिंह, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...