पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कासिम शाह वली के उर्स में उमड़े जायरीन

कासिम शाह वली के उर्स में उमड़े जायरीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलनियावास| कस्बे के कासिम शाह वली का 24वां 3 दिवसीय सालाना उर्स गुरुवार से शुरू हुआ। गुरुवार को मिलाद शरीफ बाद नमाजे ईशा, शुक्रवार सुबह 8 बजे कुरआन ख्वानी, शाम 4 बजे मदीना मस्जिद से चादर शरीफ का जलसा रवाना हुआ। जिसमें कस्बे सहित आस-पास से अकीदतमंद शामिल हुए। जलसा कस्बे से गुजरता हुआ सैयद कासिम शाह वली की मजार शरीफ पर चादर पोशी की गई। शाम 6 बजे लंगर तकसीम किया गया। सालाना उर्स में कस्बे सहित आस-पास के रियांबड़ी, पादूकलां, सथाना, थांवला, गोविंदगढ़, पीसांगन, कुड़की सहित 3 जिलों के जायरीनों ने उर्स में पहुंचकर अमन-चैन की दुआएं मांगी। शनिवार सुबह 4 बजे कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा।

खबरें और भी हैं...