पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • प्रखंड के चातर में जल्द बनेगा स्टील गोदाम : रामचन्द्र पासवान

प्रखंड के चातर में जल्द बनेगा स्टील गोदाम : रामचन्द्र पासवान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेक इन इंडिया के खगड़िया प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात करते सांसद।

भास्कर न्यूज | अलौली

प्रखंड के चातर गांव में जल्द एफसीआई गोदाम बनकर तैयार हो जाएगा। यह गोदाम स्टील का बनेगा। उक्त बातें सांसद सह केंद्रीय मंत्री लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई सांसद रामचंद्र पासवान ने गोदाम का शिलान्यास करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह इलाका बाढ़ प्रभावित है। जहां विस्थापन की समस्या बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर अगर जिले में स्टील का घर बनाया जाए तो इसका सीधा लाभ बाढ़ प्रभावित इलके में रहने वाले लोगों को होगा। श्री पासवान ने कहा कि आवास योजना में भी स्टील के घर बनाने का प्रावधान हो इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया जाएगा।

वहीं मेक इन इंडिया के डायरेक्टर सुजीत प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टील के उपयोग कर गोदाम या घर बनाने से आपदा के समय में बर्बादी कम होगी। इससे बहुमंजिला भवन, कोल्ड स्टोरेज, मकान आदि भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चातर में बनने वाले स्टील का गोदाम कभी बर्बाद नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...