पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • नीरा की आड़ में नौसादर मिलाकर बेची जा रही ताड़ी, नशा करने वालों की चंादी

नीरा की आड़ में नौसादर मिलाकर बेची जा रही ताड़ी, नशा करने वालों की चंादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार में शराब बंद है। नशे के लिए कारोबारियों ने नीरा की आड़ में नौसादर मिलाकर ताड़ी बेचनी शुरू कर दी है जो अवैध है। नशा करने वालों को यह खूब भा रहा है। लेकिन विभाग इससे अनजान है। इतना ही नहीं कई ताड़ी विक्रेता तो मेंडेक्स की गोली मिलाकर नशे का कारोबार कर रहे हैं। ताड़ी की बिक्री के साथ ही पीने वालों की भी कमी नहीं है। बता दें सरकार ने ताड़ी की जगह नीरा का कारोबार करने का लाइसेंस जारी किया है, जहां नीरा बेचा जाना है, लेकिन नीरा की एक भी दुकान नहीं खुली है।

लापरवाही

उत्पाद विभाग के कार्रवाई नही करने से बढ़ रहा जिले के कई प्रखंड में ताड़ी का कारोबार

अलौली में ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतरता युवक।

नौसादर के इस्तेमाल से किडनी पर बुरा असर

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अरूण कुमार सिंह ने बताया कि गाद शरीर में ब्लाॅकेज को उत्पन्न करता है। इस गाद को गलाने के लिए ही नौसादर का इस्तेमाल होता है जाे जल्द से जल्द गाद को गला देता है, लेकिन नौसादर एक तरह का अमोनियम क्लोराइड है, नशा लाने के लिए इसकी मात्रा ज्यादा दी जाती है, जो किडनी और लीवर के लिए हानिकारक है। जल्द ही यह किडनी को खराब कर देता है।

सूचना मिलते ही की जाती है छापेमारी

जब भी नीरा के जगह ताड़ी बेचने की सूचना मिलती है, वहां उत्पाद विभाग की टीम पहुंच कर कार्रवाई करती है। नीरा के लिए 3 काउंटर जिला मुख्यालय में खोले गए हैं। नौसादर े इस्तेमाल की सूचना मिलती है, तो कार्रवाई होगी। - कृष्णमुरारी, उत्पाद अधीक्षक, खगड़िया

खबरें और भी हैं...