पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सहपाठी छात्रा से छेड़खानी के आरोप में छात्रों ने किया हंगामा

सहपाठी छात्रा से छेड़खानी के आरोप में छात्रों ने किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक प्लस टू विद्यालय अलौली में बुधवार को एक छात्र के द्वारा स्कूल की ही छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में गुरुवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जमकर बवाल किया।

छात्रों का आरोप था कि आरोपी छात्र ने स्कूल की एक छात्रा के साथ भद्दी-भद्दी बातें की है। जिसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने हांथों में तख्ती लेकर इसका विरोध जताया। हालांकि, मौके पर अलौली थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने पहुंचकर छात्रों को समझाते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्रों का हंगामा शांत हुआ। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कूल का एक छात्र 11वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्रा को अपनी कॉपी दे रहा था। छात्रा के मना करने के बाद छात्र ने अपनी कॉपी फार दिया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उक्त आरोपी छात्र को स्कूल से निकाल दिया। इधर, बुधवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि और आसपास के ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्षों को समझाते हुए छात्र को इस बाबत हिदायत दी गई है।

खबरें और भी हैं...