पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • ‘जनता तक सीधे लाभ पहुंचाने से भाजपा का बढ़ा जनाधार’

‘जनता तक सीधे लाभ पहुंचाने से भाजपा का बढ़ा जनाधार’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के रामपुर अलौली पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के हरिपुर तथा अलौली मंडल की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षा अलौली प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी के प्रदेश महामंत्री राधामोहन ने कहा कि बूथ कमेटी और अपने निष्पक्ष एवं कुशल प्रशासन की बदौलत आज देश में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका सीधा लाभ आम जनता को है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष रामाकांत रजक ने संयुक्त रूप से कहा कि देश एवं प्रदेश में विकास की गति ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि विरोधी पार्टी पीछे छूट गए हैं। मौके पर पार्टी के विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश साहनी, हरिपुर मंडल के महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता, ओम शंकर सिंह, अलौली मंडल के महामंत्री लल्लन पोद्दार, सुभाष चंद्र बोस, प्रखंड उपाध्यक्ष गौरव राज, युगल किशोर चौपाल, राम उदगार चौपाल, अजीत सदा, मंजू झा, सरिता देवी, उदा देवी,रामपति देवी, गोरेलाल सदा, शिबू चौधरी, महेंद्र शर्मा, रामचंद्र शर्मा, मोहम्मद मुख्तार,विवेक सिंह, अविनाश पासवान, दिनकर पासवान, अनिल नागर, गोरेलाल सदा, जितेंद्र चौधरी, डॉ उपेंद्र गुप्ता, राजकुमार वर्मा, सुरेश साहु, कमलेश्वरी सिंह, नीतीश कुमार, संजय साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...