चौंकिये मत! किसी आरोपी को तो हथकड़ी लगे आप कई बार देखे होंगे परंतु इस तस्वीर में आप पहली बार किसी दरवाजे में हथकड़ी लगी देख रहे होंगे। यह तस्वीर अलौली पीएचसी के स्टोर रूम की है। वर्ष 2012 में पीएचसी निरीक्षण के क्रम में तत्कालीन जिप अध्यक्ष ने स्टोर रूम में एक्सपायरी दवाइयां देखी थी। शिकायत के बाद विभाग ने जांच की थी, जिसमें 3 लाख की एक्सपायरी दवा मिली। तभी कमरे को सील कर दिया, लेकिन ताला नहीं लगाकर इसे हथकड़ी ही पहना दी गई। अलौली थानाध्यक्ष राजीव लाल कहते हैं मुझे तो कुछ पता ही नहीं है।