अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते उप विकास आयुक्त।
भास्कर न्यूज | खगड़िया
डीआरडीए स्थित उपविकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में 22 मई को अलौली में होने वाले जनता के दरबार कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छता, शिक्षा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। मौके पर डीडीसी रामनिरंजन सिंह ने बताया कि अलौली में होने वाली जनता दरबार को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में आनंदपुर मारन पंचायत में शिविर के माध्यम से लोगों को लाभ दिया जाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा की गई तैयारी की समीक्षा कर ली गई है। डीडीसी ने बताया कि शिविर में जनता से प्राप्त समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया है।