अलेवा| राजकीय प्राइमरी पाठशाला से कमरों का ताला तोड़कर पांच सिलिंग फैन चोरी कर लिया। मुख्य शिक्षिका ने इसकी शिकायत अलेवा पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में मुख्य शिक्षिका सुशील कुमारी ने बताया कि शनिवार को छुट्टी के बाद सभी कमरों को ठीक से बंद करने के बाद घर गए थे। सोमवार सुबह स्कूल आने पर देखा कि कमरों के ताले टूटे होने के अलावा अंदर से सिलिंग फैन गायब हैं। उन्होंने इसकी शिकायत अलेवा पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।