अलेवा | बिघाना के ज्ञान दीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य राजेंद्र भार्गव ने की। मंच संचालन शिक्षक राजेश पटवा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल की छात्रा रजनी राणा ने 500 में से 474 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। उन्होंने बताया कि छात्रा कोमल ने 438 अंक प्राप्त कर दूसरा व नैनसी ने 436 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राजबीर लोहान, प्रदीप पटवा व सोहन राणा मौजूद रहे।