नगूरां | शामदो के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार आने के कारण बच्चों के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा है जोकि अलेवा ब्लॉक में प्रथम है। अर्थशास्त्र, संस्कृत, भूगोल, समाजशास्त्र और शारीरिक शिक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। अंग्रेजी का 96 प्रतिशत, हिंदी व राजनीतिक विज्ञान का 98 प्रतिशत रहा है। इस अवसर पर गांव की सरपंच मनीषा, धीर सिंह, विक्रम, विजय, जितेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नरेश, सुल्तान, सुरेंद्र, ऊषा रानी, सुनीता, कमलेश, मीनू मौजूद रहे।