पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली के तार नीचे होने और घरों से टकराने पर बारिश के समय दीवारों में आता है करंट

बिजली के तार नीचे होने और घरों से टकराने पर बारिश के समय दीवारों में आता है करंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिघाना गांव में बिजली के पुराने तार नीचे लटके हुए घरों की दीवारों से लगे हुए हैं। इस कारण बारिश के दिनों में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बिजली निगम के इस रवैये से गांव के लोगों में निगम के प्रति रोष है।

ग्रामीण अनिल, मनोज, राजेंद्र , संजीव, सुशील, जयभगवान, रामकरण, शिवनारायण, बीरबल, महेंद्र व जसवंत ने बताया कि गांव के लोग बिजली लाइन के तार बदलवाने की शिकायत कई बार बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पांचाल काॅलोनी व श्मशान की तरफ जाने वाली गली की काॅलोनी में बिजली के तार नीचे होने के कारण घरों की दीवार के साथ लगते हैं। इससे बारिश के मौसम में कई घरों में करंट तक आ जाता हैं। इससे करंट लगने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से तारों की जगह केबल लगवाने की मां की है।

बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां के एसडीओ रामफल दहिया का कहना है कि बिघाना गांव की किसी भी कालोनी में नीची व पुरानी तार के मामले में कार्यालय में कोई शिकायत आने बारे जानकारी नहीं है। बावजूद इसके बिजली निगम के एरिया जेई को मौके पर भेजकर जानकारी ली जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता के तौर पर समाधान करा दिया जाएगा।

अलेवा. बिघाना गांव की पांचाल काॅलोनी में गेट के पास नीचे हुई बिजली के तार दिखाता एक व्यक्ति। फोटो | भास्कर

खबरें और भी हैं...