स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
अलेवा| स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कलीराम की 90 वर्षीय प|ी शांति देवी का शनिवार को निधन हो गया है। गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से बीडीपीओ नरेश शर्मा, जिला सैनिक बोर्ड के डब्ल्यूओ राजेंद्र सिंह व अलेवा थाना प्रभारी हरिओम ने श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन से आए जवानों ने सलामी दी।
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कली राम चहल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना में सैनिक रहे थे। स्वतंत्रता सेनानी की प|ी को सरपंच रणधीर चहल, ग्राम सचिव संजय कुमार, महीपाल कटवाल, इंद्र सिंह, सोनू चहल व बिजेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने भी श्रद्धांजलि दे उन्हें अंतिम विदाई दी।
अलेवा : स्वतंत्रता सेनानी की प|ी के अंतिम संस्कार पर राइफल से सलामी देते पुलिस के जवान।