पेगां गांव में कंबाइन से निकली चिंगारी से जली 3 एकड़ गेहूं की फसल
अलेवा | पेगां के खेतों में शुक्रवार देर शाम को चल रही कंबाइन से निकली चिंगारी से एक किसान की 3 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। आग लगी देखकर आसपास के खेतों के किसानों ने मौके पर पहुंचकर लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। अलेवा निवासी किसान राजपाल ने बताया कि उन्होंने पेगां निवासी मास्टर सतपाल का खेत एक वर्ष के लिए पट्टे पर लिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को कंबाइन से निकली चिंगारी से उनकी 3 एकड़ फसल जल गई। इससे उसे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।