पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिफ्टिंग धीमी गति से होने से किसान व आढ़ती परेशान

लिफ्टिंग धीमी गति से होने से किसान व आढ़ती परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | अलेवा अनाज मंडी में सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं के बैगों की लिफ्टिंग का कार्य धीमी गति से होने से किसान व आढ़ती परेशान हैं। इससे मंडी बैगों से अटी पड़ी है। खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं के बैगों के उठान में तेजी लाने की शिकायत व्यापारी एसोसिएशन कई बार दोनों खरीद एजेंसियों के उच्च अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन सरकारी एजेंसियों द्वारा उठान में तेेजी नहीं लाई गई है। आढ़ती रामपाल शर्मा, राजपाल, बिजेंद्र चहल, मदन लाल मंगला, किताब सिंह रेढू व राजबीर लोहान ने बताया कि अलेवा अनाज मंडी में सरकारी एजेंसी हैफेड व वेयर हाउस द्वारा पिछले पांच दिनों में लगभग एक लाख तीस हजार से अधिक बैगों की खरीद की जा चुकी है।



उन्होंने बताया कि दोनों एजेंसियों द्वारा लगभग 20 हजार बैगों का उठान कराया गया है। उठान धीमा होने के कारण मंडी व शेड के नीचे व बाहर बैगों की ढेरियां लगाई हुई हैं। उठान धीमी गति से होने के कारण अनाज मंडी में किसानों को फसल डालने की कमी खल रही है। व्यापारियों ने दोनों सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों से गेहूं के बैगों के उठान में तेजी लाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...