पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में घायल युवती ने तोड़ा दम

सड़क हादसे में घायल युवती ने तोड़ा दम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय महाविद्यालय के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवती ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं बाकी घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि सोमवार कार व ट्राॅली की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बिहार निवासी युवती रिया व सार्थक गंभीर तौर से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां युवती की गंभीर हालात को देखते रेफर कर दिया गया था। युवती ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी विद्यार्थी दिल्ली की मोती लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करते हैं। रविवार को दिल्ली से पोंंटा साहिब किसी दोस्त की शादी में गए हुए थे। शादी से निपटने के बाद देर शाम को सभी युवक पोंटा साहिब से जींद होते हुए दिल्ली जा रहे थे कि अलेवा के समीप सड़क पर खड़ी ट्राॅली से टक्कर हो गई थी।

खबरें और भी हैं...