अलेवा| हसनपुर के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाषण व कविता प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल ममता शर्मा ने की व मंच संचालन शिक्षक अविनाश पाल ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका शिक्षिका नीलम, सुशील व वंदना ने निभाई। कविता प्रतियोगिता में छात्रा रिंपा ने प्रथम व प्रीति ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता मेें छात्रा राखी ने प्रथम व फलदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।