अलेवा| शामदों गांव के समीप एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाले छातर निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर 17 वर्षीय बेटी को भगा ले जाने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में छातर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वे परिवार के साथ शामदों के समीप एक भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि शिमला निवासी विक्रम व इसका साला अमन उसकी बेटी को बहका-फुसला कर भगा ले गए हैं।