पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने गांव में गोशाला खोलने की पहल कर अन्य गांवों को भी दी प्रेरणा : कृष्णा देवी

ग्रामीणों ने गांव में गोशाला खोलने की पहल कर अन्य गांवों को भी दी प्रेरणा : कृष्णा देवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | पेगां गांव के ग्रामीणों द्वारा दादा खेड़ा गोशाला खोलने पर गोशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता महंत स्वामी सदानंद ने की। इसमें डीसी अमित खत्री की माता कृष्णा देवी ने हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से गांव में गोशाला खोलने की अपील की थी।

कृष्णा देवी ने कहा कि गांव के लोगों ने नई गोशाला खाेलने की अच्छी पहल कर अन्य गांवों के लोगों को ऐसे धार्मिक व पुण्य के काम करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि गांव में खोली गई गोशाला में गाय व नंदियों को रखने की व्यवस्था काबिले तारीफ है। कृष्णा देवी ने दूसरे गांवों के लोगों से भी अपने अपने गावों में गोशाला खोलने की अपील की है। इससे गाय माता का सम्मान होने के साथ ही उनकी दुर्गति न हो। इस मौके पर गौशाला के प्रधान बलबीर, कैशियर राजपाल, जगबीर, पंडित लख्मीचंद, राममेहर , बीजा, सुभाष, हरनाम, अशोक, बीरा व डॉ. सुरेन्द्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...