पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलीगढ़ में रात तक जागना पड़ता है पानी के लिए, टैंकर से खरीदकर बुझाते हैं प्यास

अलीगढ़ में रात तक जागना पड़ता है पानी के लिए, टैंकर से खरीदकर बुझाते हैं प्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में इन दिनों पेयजल की जमकर किल्लत मची हुई है लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं कहीं दूर दराज से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं इतना ही नहीं कस्बे के लोगों को देर रात भर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है ऐसे में जहां भी पानी नसीब होता है लोग देर रात तक इन जल स्रोतों पर पानी भरते रहते हैं लेकिन प्रशासन कोई खास सुध नहीं ले रहा है इधर कस्बे एवं क्षेत्र को बीसलपुर पेयजल योजना के माध्यम से मीठा पानी पिलाने का वादा करने वाली कांग्रेस एवं भाजपा की सरकार भी झूठी साबित होती नजर आ रही है कस्बे के लोगों का आरोप है कि अब तक ग्राम पंचायत प्रशासन से लेकर विधायक सांसद तक को भी समस्या से अवगत करवा दिया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है ऐसे में कस्बे के लोगों को दूर दराज से लाकर पानी की प्यास बुझाने को मजबूर है। वहीं बीसलपुर पेयजल योजना पदाधिकारी एस्टीमेट के विपरीत ज्यादा खर्चा आने की वजह पाइप लाइन अधूरी पड़ी होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं।

10 साल बाद भी योजना अधर में

वर्ष 2007-08 में भाजपा सरकार के तत्कालीन विधायक एवं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने क्षेत्र लोगों को बीसलपुर पेयजल योजना का उसी कार्यकाल में कस्बे सहित कई गांवों के लोगों को बीसलपुर का मीठा पानी पिलाने का वादा किया। पूरे कार्यकाल में भी पानी नहीं मिला वही कांग्रेस सरकार के तत्कालीन विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा ने भी इसी योजना के तहत अपने कार्यकाल में बीसलपुर पेयजल योजना का पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया था। मगर उस कार्यकाल में भी सफलता नहीं मिली। वर्तमान भाजपा सरकार का भी पूरा कार्यकाल होने वाला है, लेकिन बीसलपुर पेयजल योजना का पानी अभी कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों को उपलब्ध नहीं हो रहा है। ऐसे में अब इस योजना से भी धीरे-धीरे लोगों का विश्वास उठने लगा है।

हवा फेंक रहे हैं हैंडपंप

पेयजल व्यवस्था का एकमात्र हैंडपंप भी सार-संभाल के अभाव में हवा फेंक रहे है। कस्बे सहित क्षेत्र के कई लोगों का आरोप है कि इस समय पेय व्यवस्था के लिए हैंडपंप बड़ा सहारा बचा है लेकिन अधिकतर हैंडपंपों में वर्तमान समय में पाइपों की आवश्यकता है। जलदाय विभाग द्वारा समय पर पाइप उपलब्ध नहीं करवाए जाते, जिसके कारण अधिकतर हैंडपंप हवा फेंकते नजर आ रहे हंै। हैंडपंप मिस्त्री भी यह कहकर टरका देते हैं कि विभाग पाइप लाइन उपलब्ध नहीं करवाता है।

जनप्रतिनिधियों का लिया आड़ेहाथ

गत दिनों ट्राई साइकिल बांटने आए सांसद व विधायक को भी कस्बे के लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा था। लोगों ने पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कस्बे में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग की थी। विधायक ने टैंकरों से पेयजल उपलब्ध करवाने की बात कही थी। मगर अब तक कोई खास कारगर कदम नहीं उठाए गए।

शीघ्र पेयजल व्यवस्था करेंगे

अलीगढ में बीसलपुर पेयजल योजना के माध्यम से शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। मगर फिलहाल हमारे पास स्वीकृति में पाइपलाइन आदि कम पड़ गए हैं। पीएचडी के माध्यम से लगे हैंडपंपों की मरम्मत स्वंय पीएचडी करवाता है। जबकि ग्राम पंचायत से लगे हैंडपंपों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। जनता जल योजना की माध्यम से टैंकर लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। - राजेश गोयल, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग।

अलीगढ़. देर रात तक जल स्रोतों पर पानी भरने के लिए लोगों की लगी लाइन ।

खबरें और भी हैं...