कबीर सत्संग समारोह संपन्न बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
अलीगढ़ |खोहल्या गांव में सतगुरु कबीर आश्रम परवान चल रहा है तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह मंगलवार संपन्न हुआ। इस मौके पर सद्गुरु सुशील साहेब ने कहा कि आज आज का मानव अंधविश्वास में पड़कर अपने मानव रुपी जीवन के लक्ष्य से भटकता जा रहा है। समारोह में खोहल्या, चितानि, बूंदी, बनेठा, देवरी, कुंडिया, रमजानगंज, बड़ोदिया, बिलोता, पाटोली ,आसलगाव ,उखलाना सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु मौजूद थे।