- Hindi News
- National
- मेरा बूथ मेरा गौरव की सफलता के लिए कांग्रेस ने किया नुक्कड़ सभाओं का आयोजन
मेरा बूथ मेरा गौरव की सफलता के लिए कांग्रेस ने किया नुक्कड़ सभाओं का आयोजन
अलीगढ़ | “मेरा बूथ मेरा गौरव” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से संपर्क किया। अलीगढ़, बिलोता, खोहल्या, सुरेली, बनेठा सहित अन्य गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार पर गरीब और किसानों का शोषण का आरोप लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष एम. लईक ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही हैं। पार्टी को चुनाव में जिताने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने कहा कि आमजन अब भाजपा के भ्रामक प्रचार प्रसार में नहीं आने वाला । जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ हो चुका है। इस मौके पर परशुराम मीणा, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे