कस्बे में दशहरा मैदान से लेकर बस स्टैंड तक हो रहे अस्थाई अतिक्रमण के कारण आए-दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए तहसीलदार, थानाधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी ने कस्बे का दौरा कर अस्थाई अतिक्रमियों को चेताया।
अलीगढ़ में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती हैं ऐसे में समस्या को लेकर तहसीलदार आमोद माथुर थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी व ग्राम विकास विकास अधिकारी धीरज मीणा ने आड़े-तिरछे लगा रखे ठेलों के मालिक, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाली महिलाओं एवं डेरे-तंबू लगाकर तरबूज बेचने वाले अस्थाई अतिक्रमियों को समझाया कि इस अस्थाई अतिक्रमण करने से इस भीड़ भाड़ इलाके में बार जाम लगता है। इससे आमजन को कई समस्या का सामना करना पड़ता है। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर इन अस्थाई अतिक्रमियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है अगर इसके बाद भी इन अतिक्रमियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी ।
अस्थाई अतिक्रमियों के खिलाफ ग्राम पंचायत प्रशासन नहीं कर रही कार्रवाई
ग्राम पंचायत प्रशासन ने दिखावे के तौर पर कई बार इन अस्थाई अतिक्रमियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए चेताया,लेकिन खास बात तो यह है कि ग्राम पंचायत इन अस्थाई अतिक्रमियों से पांच-पांच रुपए लेकर आय करने में जुटी हुई है। इससे इन अस्थाई अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हैं। कस्बे के लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत प्रशासन दिखावे के तौर पर अतिक्रमण हटाना चाहती हैं।
टोंक. पुलिस लाइन ग्राउंड में रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान पुरुष व महिला वेट लिफ्टिंग में जोर अजमाइश करते खिलाडी।