भजिए के पैसे मांगे तो बालिका पर कड़ाई से गरम तेल उड़ेल दिया
भजिए के पैसे मांगे तो बालिका पर कड़ाई से गरम तेल उड़ेल दिया
आलीराजपुर | गांव उमरखड़ में दो आरोपियों ने भजिए के रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बालिका पर कड़ाई से गरम तेल डाल दिया। पुलिस के अनुसार मीना पति गमसिंह ने गांव केल्दी की बड़ी माल में खुमालिया के यहां शादी के कार्यक्रम में भजिए की दुकान लगाई थी। रात करीब डेढ़ बजे आरोपी सुरेश पिता रामा और सतरिया पिता चमकिया आए और 50 रुपए के भजिए मांगे। पश्चात मीना ने उनसे भजिए के 50 रुपए मांगे तो उन्होंने अपशब्द कहते हुए गरम तेल की कड़ाई मीना के ऊपर डालने लगे जिस पर वह भागी लेकिन उसकी लड़की अस्मिता के ऊपर आरोपियों ने गरम तेल डाल दिया। जिससे बालिका झुलस गई। बखतगढ़ पुलिस ने अपराध कायम किया।
पानी में डूबने से मौत
आलीराजपुर | गांव छोटी वेगलगांव निवासी राकेश पिता भूरसिंह (36) की पानी में डूबने से मौत हो गई। बखतगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया।