पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंट्रोल रूम से चंद कदम दूर रामानंद मार्केट में तोड़े चार दुकानों के ताले

कंट्रोल रूम से चंद कदम दूर रामानंद मार्केट में तोड़े चार दुकानों के ताले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस कंट्रोल रूम से सौ कदम दूर स्थित रामानंद मार्केट में शुक्रवार रात को चोरों ने 4 दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने इन दुकानों से सामान पार करने का प्रयास किया मगर दो दुकानों में लगे सेंट्रल लॉक के चलते चोर सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह करीब 10 बजे व्यापारी जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला। व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली थानाधिकारी बालाराम ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और व्यापारियों से जानकारी ली। पुलिस को रात तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि चोरों ने मार्केट में स्थित अरोड़ा ऑटो पार्ट्स, लक्की ऑटो सेंटर, उपचार मेडिकल शॉप के पास वाली दुकान सहित एक अन्य दुकान का ताला तोड़ दिया। इनमें अरोड़ा ऑटो पार्ट्स व लक्की ऑटो सेंटर की दुकान में सेंट्रल लॉक लगे होने से चोर सामान नहीं ले जा सके जबकि दो अन्य दुकानों से चोर छोटा-मोटा सामान ले गए। व्यापारियों ने दुकानों के ताले टूटने की घटना पर रोष जताते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दी है।

एक साल में 7 बार हो चुकी चोरी की वारदातें : व्यापारियों ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित मार्केट में वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली उजागर हो गई है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल में रामानंद मार्केट 7 बार चोरी की वारदात चुकी हैं। 15 दिन पहले चोर इस मार्केट में बनी सार्वजनिक प्याऊ की पानी की मोटर ले गए थे।

वीरचौक में तोड़ दी थी एलईडी लाइटें : करीब एक सप्ताह के दौरान वीर चौक मार्केट स्थित साड़ी शोरूम व दुकानों के बाहर लगी एलईडी लाइटें भी तोड़ने की घटना हुई। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मार्केट में रात्रि गश्त व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

बैंक से ढाई लाख का कर्जा लेकर खरीदा ट्रैक्टर बेच दिया, लोन भी नहीं चुकाया, आरोपी गिरफ्तार

बानसूर| बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा बानसूर के वरिष्ठ प्रबंधक विमल प्रसाद गुप्ता ने बैंक ऋण से खरीदे गए ट्रैक्टर को खुर्दबुर्द करने व ऋण नहीं चुकाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। वरिष्ठ बैक प्रबंधक ने बताया कि श्रीमती बालादेवी प|ी ज्ञानचंद यादव एवं ज्ञानचंद यादव पुत्र पतराम यादव निवासी हाजीपुर को मई 2007 को दो लाख पचास हजार रुपए का ऋण ट्रैक्टर क्रय करने हेतु उपलब्ध करवाया गया था। ऋणी ज्ञानचंद यादव ने ट्रैक्टर को विक्रय कर खुर्दबुर्द कर दिया गया। ऋण अदायगी भी नहीं की गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ज्ञानचंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने चार दिन का रिमांड दिया है।

खबरें और भी हैं...