अलवर | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष पूजा यादव की अध्यक्षता में केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। जिला महामंत्री मीना सैनी ने बताया कि बैठक में मोर्चा की जिला प्रभारी जया मोदी संगठनात्मक विषय पर संबोधित करेंगी। बैठक में बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी, चुनाव में मातृ शक्ति का उपयोग, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने पर चर्चा की जाएगी।