अलवर | जिला स्तरीय सब जूनियर पुरुष व महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 21 मई को मोतीडूंगरी स्थित फोर्स हैल्थ क्लब जिम में होगी। जिला पावर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव आशीष जैमन ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयु प्रमाणपत्र के रूप में मार्कशीट व जन्म प्रमाणपत्र मान्य होगा। चयनित खिलाड़ी बीकानेर में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे।