अलवर | प्रतिज्ञा इंस्टीट्यूट व रक्तदाता जीवनदाता समूह के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। निदेशक संदीप यादव ने बताया कि शिविर में 75 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान गौरव मीणा, धर्मेंद्र बागड़ी, देवेंद्र योगी, गोवर्धन, रोहित, देशराज, देवकी, रोबिन, चेतराम, संतराम, हकमुदीन, कुलदीप सहित कई छात्र मौजूद रहे।