पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगीतज्ञ को पुत्रों ने शास्त्रीय संगीत से दी श्रद्धांजलि, चार लोगों का सम्मान

संगीतज्ञ को पुत्रों ने शास्त्रीय संगीत से दी श्रद्धांजलि, चार लोगों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | संगीतज्ञ स्व. पं. रघुवीर शरण भट्ट के 16वें स्मृति समारोह में जुड़ी शास्त्रीय संगीत संध्या में गायन व वाद्ययंत्रों की युगलबंदी, कथक की प्रस्तुति और भजनों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। होटल निर्वाणा में आयोजित कार्यक्रम में भट्ट के संगीतज्ञ पुत्र व पौत्र ने भी भजन प्रस्तुत कर श्रद्धा के साथ पं. भट्ट को याद किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ईशमधु तलवार व ध्रुपद गायिका डॉ. मधु तैलंग सहित चार लोगों का अपने क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रमेश मेवाल ने राग भोपाली में गणपति वंदना से की। इसके बाद भट्ट के पुत्र सितार वादक पं. हरिहरशरण भट्ट व वायलीन वादक ब्रजभूषण भट्ट ने राग जोग में युगलबंदी प्रस्तुत कर पिता को संगीतमयी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई बार तालियां बजी। गौरव भट्ट व आलोक भट्ट ने भजन के माध्यम से संगीतज्ञ को याद किया। इस दौरान डॉ मधु भट्ट तैलंग ने गायन की ध्रुपद शैली व पं. प्रवीण आर्य ने पखावज वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जयपुर घराने की नेहा सोनी ने नमिता कौशल के निर्देशन में कथक पेश किया। उन्होंने कृष्ण वंदना नागर नट नृत्य करत... गीत पर कथक की विभिन्न भाव भंगिमाएं पेश की। कार्यक्रम में तबले पर महेंद्र शंकर डांगी, कौशलकांत पंवार, आदित्यसिंह राठौड़, सारंगी पर अमीनुद्दीन व हारमोनियम पर मुन्ना लाल ने संगत की। कार्यक्रम में भट्ट परिवार की ओर से सेवा के लिए सुरेश कौल, ध्रुपद गायन के लिए डॉ. मधु तैलंग, पत्रकारिता के लिए ईशमधु तलवार व कथक के लिए नमिता कौशल को सम्मानित किया गया। संचालन ममता तातेड़ ने किया।

प्रस्तुति देते हरिहरशरण भट्ट व ब्रजभूषण भट्ट।

खबरें और भी हैं...