पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में बच्चों को दिया कैलिग्राफी का प्रशिक्षण

समर कैंप में बच्चों को दिया कैलिग्राफी का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. शनिवार को भास्कर समर कैंप में प्रशिक्षण देती एक्सपर्ट।

अलवर | देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल मोतीडूंगरी परिसर में चल रहे समर कैंप में शनिवार को बच्चों को दीपा गंडा व चेतना माथुर ने कैलिग्राफी का प्रशिक्षण दिया। एक्सपर्ट्स ने बच्चों को एल्फाबेट्स को सुंदर व क्रिएटिव तरीके से लिखना सिखाया। कैलिग्राफी बच्चों के लिए नया कोर्स है। इसमें बच्चों की रुचि देखने को मिल रही है। इस कोर्स में अभी तक बच्चे अंग्रेजी के एल्फाबेट्स ए से आई तक की कैलिग्राफी सीख चुके हैं। साथ ही बच्चों ने देहली पब्लिक वल्र्ड स्कूल के फेसबुक पेज को लाइक किया और बताया कि इससे हमें भविष्य में स्कूल की गतिविधियों की जानकारी निरंतर मिलती रहती है। कोमल शर्मा ने बताया कि फेसबुक पेज लाइक करते हुए अभिभावक तमाम अपडेट व बच्चों की फोटो फेसबुक पेज www.facebook.com/delhipublicworldschoolalwar से प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...