पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 माह के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्गों ने परशुराम लीला का मंचन किया

3 माह के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्गों ने परशुराम लीला का मंचन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | परशुराम कला मंदिर समिति के तत्वावधान में शनिवार शाम शिवाजी पार्क स्थित रामलीला मैदान में परशुराम की लीला नाटक का मंचन हुआ। तीन घंटे के इस नाटक में 22 दृश्य दिखाए गए। नाटक में 3 महीने से लेकर 70 साल तक के 65 कलाकारों ने अभिनय किया। प्रवीण भट्ट का संगीत निर्देशन रहा। नाटक का लेखन व निर्देशन रामावतार पंडित ने किया। गणेश का दांत टूटने पर मां पार्वती के भावपूर्ण दृश्य को दर्शकों ने खूब सराहा। राजा के दरबार में अनुरीता झा के निर्देशन में बालिकाओं का कथक नृत्य भी शानदार रहा। मानवेंद्र उपाध्याय ने परशुराम, अर्चना शर्मा ने माता रेणुका, कन्हैया डांग ने गणेश, विक्की सेतिया ने कार्तिकेय, राजेंद्र पप्पी ने नंदी का अभिनय किया। समिति संयोजक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि डॉ. रोहिताश्व शर्मा, कृष्णमुरारी गंगावत, शशिकांत बोहरा, विनोद तिवारी, पं. धर्मवीर शर्मा, योगेश मिश्रा, श्रीकिशन गुप्ता, अशोक पाठक, नीलेश खंडेलवाल, शिवनारायण धवन, ओमप्रकाश शर्मा, मोहन स्वरूप भारद्वाज व महेंद्र शर्मा का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक अवस्थी, अजय मेठी, कपिल राज, राजेश तिवारी, भावना सैनी, पूरण भगत, मनोज लोहिया, अशोक आहूजा व कुलदीप शर्मा को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने परशुराम के चित्र के बजाय परशुराम बनकर खड़े दर्शन जेटली को माल्यार्पण किया। मंच निर्देशन राजहंस शर्मा व विद्याभूषण ग्रोवर ने किया। संचालन पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया।

अलवर. शनिवार को नाटक परशुराम लीला मंचन में प्रस्तुति देते कलाकार।

खबरें और भी हैं...