पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईएसआईसी हॉस्पिटल के लिए दूसरी बार इंटरव्यू में कांट्रेक्ट पर 5 डॉक्टरों का चयन

ईएसआईसी हॉस्पिटल के लिए दूसरी बार इंटरव्यू में कांट्रेक्ट पर 5 डॉक्टरों का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईएसआईसी हॉस्पिटल में रजिस्टर्ड कर्मचारियों और मजदूरों के इलाज के लिए कांट्रेक्ट पर डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। 50 बैड के अस्पताल के लिए दूसरी बार हुए इंटरव्यू में मात्र 5 डॉक्टरों का चयन हुआ है। अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू के तहत चयनित डॉक्टरों की सूची ईएसआईसी के सहायक निदेशक (प्रशासन) ने जारी की है। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए इनडोर वार्ड की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। वहीं अस्पताल में लेबोरेटरी में मरीजों को जांच की सुविधा भी नहीं मिल रही है। फिलहाल यहां मात्र ओपीडी में ही मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी से मार्च में होने वाला हॉस्पिटल का उद्घाटन अभी तक नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि हॉस्पिटल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए 15 व 16 मई को वॉक इन इंटरव्यू के तहत भर्ती की गई।

इंटरव्यू में सलेक्ट डॉक्टर

एक साल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर : पैथोलॉजिस्ट डॉ. गौरव चौधरी सलेक्ट हुए हैं जबकि ईएनटी, पीडियाट्रिक, रेडियोलॉजी, गायनी, डर्मेटोलॉजी (स्किन), जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, चेस्ट एवं नेत्र के डॉक्टर इंटरव्यू के लिए ही नहीं आए।

सीनियर रेजिडेंट (3 साल रेजिडेंसी स्कीम) : इसमें पीडियाट्रिक डॉ. अब्दुल हनीफ और गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा गोयल सलेक्ट हुई हैं, जबकि सर्जरी, मेडिसन, एनेस्थेसिया के लिए इंटरव्यू में डॉक्टर नहीं आए।

संविदा पर सीनियर रेजिडेंट (एक साल के लिए जीडीएमओ के पद विरुद्ध): कैजुअल्टी विंग के लिए के लिए डॉ. आकाश मिश्रा एवं डॉ. सुनील कुमार राय सलेक्ट हुए हैं, जबकि सर्जरी, पीडियाट्रिक, मेडिसन, एनेस्थेसिया, ऑर्थोपेडिक और गायनोकोलॉजिस्ट इंटरव्यू के लिए नहीं आए।

खबरें और भी हैं...