अलवर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को जिला कारागृह में महिला बंदियों व उनके निवासरत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. मृदुल आर्य, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. रितु सक्सेना, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. लव कुंद रानी ने महिला बंदियों व बच्चों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की। इस दौरान हिमोग्लोबिन व अन्य सामान्य जांचें की गई। गर्भवती एक महिला बंदी के स्वास्थ्य की भी जांच की। इस मौके पर सीजेएम रेणुका सिंह हुड्डा, प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पवन कुमार जीनवाल, अधिवक्ता विकास कुमार योगी, राजकीय कानेटी स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक जैन, विजय कुमार सैनी, उपेंद्र कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, विजय कुमार यादव, राकेश सुईवाल आदि मौजूद थे।