पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचएसएससी चेयरमैन के निलंबन पर जताई खुशी

एचएसएससी चेयरमैन के निलंबन पर जताई खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान ब्राह्मण महासभा परिवार ने हरियाणा सरकार द्वारा एचएसएससी चेयरमैन भारत भूषण को निलंबित करने के फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की सिविल इंजीनयिरिंग भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण समाज पर विवादित प्रश्न पूछे गए थे। इसके खिलाफ पूरे देश में ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन शुरू किए थे। शर्मा ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार के आयोग को चिट्ठी लिखकर इस मामले से अवगत कराया था। इस फैसले पर प्रदेश उपाध्यक्ष का धन्यवाद कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, प्रमुख महामंत्री मनोज सेवदा, नरेश शर्मा, कपूरचंद शर्मा, ब्राह्मण महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष तपेश अवस्थी, प्रीतेश शर्मा, दीपक शर्मा, एडवोकेट योगेश कुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रोहित जैन, समता आंदोलन के जिलाध्यक्ष आरए चौहान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...